HANSRAJ COLLEGE

University of Delhi

NAAC Grade A++ with CGPA 3.71 NIRF Rank # 3 (Amongst Colleges)

संस्कृत साहित्य परिषद्, Hansraj College

संस्कृत साहित्य परिषद्, Hansraj College

About the society

संस्कृत विभाग, हंसराज महाविद्यालय का उद्देश्य छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए समुचित वातावरण प्रदान करना है | संस्कृत विभाग की सोसायटी संस्कृत साहित्य परिषद्, संस्कृत भाषा के उत्थान के लिए हर संभव प्रयास करता रहा है | विद्यार्थियों मे संस्कृत के प्रति रुचि और इस प्राचीनतम भाषा का आधुनिक काल के साथ समागम, संस्कृत साहित्य परिषद् के मुख्य उद्देश्य हैं | अभी तक संस्कृत साहित्य परिषद्, अनेकानेक संगोष्ठियाँ, सम्मेलन, कार्यशाला और प्रतिस्पर्धाओं का सफलता पूर्वक आयोजन करता आया है | कोरोना काल में, परिस्थितियों के अनुसार कई वेबिनार का आयोजन भी किया गया | समय के बदलते हर पड़ाव पर संस्कृत भाषा कि तरह ही यह परिषद् भी अपनी जगह आकाश मे सूर्य के समान बरकरार किये हुए है |

Core Team

Faculty Members

  • Convenor : Dr. Gyanasri Boruah

Student Coordinator

  • President : Piyush Pal
  • Vice President : Bhoomi Kumari
  • Secretary : Subhash
  • Joint Secretary : Shivani Tiwari
  • Treasurer : Magan
  • Co-Treasurer : Lucky Gupta

Major events organised

  • संस्कृत विभाग की सोसायटी संस्कृत साहित्य परिषद् ने 6 फरवरी, 2021 को संस्कृत विषय मे प्रवेश लेने वाले नवागंतुक छात्रों के स्वागत के लिए ‘नवागंतुक सवागत समारोह’ का आयोजन ऑनलाइन माध्यम द्वारा किया गया | इस कार्यक्रम मे सभी नवागत छात्रों ने अपने सांस्कृतिक कलाओं का प्रदर्शन किया तथा इसके अंतर्गत शिक्षकों और छात्रों के मध्य परस्पर वार्तालाप के स्तर का भी आयोजन किया गया |
  • 20 जून, 2020 को विभाग द्वारा “जीवन की सीमा और विस्तार (विशेष रूप से आज के परिपेक्ष्य में)” विषय पर एक वेबिनार का आयोजन किया गया | इस वेबिनार के वक्त डॉ. वागीश आचार्य थे तथा इसकी अध्यक्षता डॉ. भारतेन्दु पाण्डेय ने की | इस वेबिनार मे ऑनलाइन माध्यम द्वारा पूरे भारतवर्ष से कई छात्र, शोधच्छात्र और अध्यापक जुड़ें |    
  • 25 अगस्त, 2020 को विभाग द्वारा भारतीय बौद्धिक विरासत व्याख्यानमाला के अंतर्गत ‘भारतीय दर्शन के कतिपय ज्ञानमीमांसीय प्रश्नः विशेष रूप से न्याय-वैशेषिक दर्शन के संदर्भ में’ विषय पर एक और वेबिनार का आयोजन किया गया था, जिसके वक्ता प्रसिद्ध दार्शनिक और विद्वान प्रो. वी. एन. झा थे और इसकी अध्यक्षता दिल्ली विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. रमेश चंद्र भारद्वाज ने की | इस वेबिनार मे भी पूरे भारतवर्ष के कई विद्वान ऑनलाइन माध्यम से जुड़ें |
  • विश्वविद्यालय के अंतर्गत तथा अन्य स्थलों पर ऑनलाइन माध्यम द्वारा आयोजित हो रहे प्रतियोगिताओं में भी विभाग के छात्र पूरे उत्साह के साथ संमलित हुए तथा इन प्रातयोगिताओं मे विजित भी हो रहे हैं | 

Pictures of events organised

×